छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: सुकमा नक्सली हमले में 17 जवान शहीद.. कल शाम मुठभेड़ के बाद हुए थे लापता… IG सुंदरराज ने की पुष्टि…

0
117

सुकमा 22 मार्च, 2020। सुकमा नक्सली हमले को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक लापता हुए सभी 17 जवान शहीद हो गए हैं। सुकमा जिले में हुए नक्सली हमले के बाद कल शाम से ही ये 17 जवान लापता थे। आज सुबह 500 से ज्यादा जवानों को इनकी तलाश में भेजा गया था। मुठभेड़ स्थल पर ही इन सभी जवानों के शव मिले हैं। जिस इलाके में शव मिले हैं, वो मिलपा इलाका है।

  • शहीद जवानों की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज ने को बताया कि सभी 17 जवानों के शव मिले हैं, अब उन्हें लाने की कोशिश की जा रही है।
  • आपको बता दें कि 17 में से 5 एसटीएफ और 12 DRG के जवान हैं। जो 12 DRG के जवान का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है, उनमें बुरकापाल डीआरजी के 5 जवान हैं, चिंतागुफा डीआरजी के 3 है।
  • वहीं चार आर्मी टीम के जवान शामिल हैं। सभी जवानों के शव मिल गये हैं।
  • जवानों को इस मुठभेड़ में बड़ा नुकसान हुआ है। 12 AK-47 सहित कुल 15 हथियार और एक UBGL को नक्सली लूटकर फरार हो गये।
  • डीआजी और आर्मी टीम के सबसे ज्यादा हथियार लूटे गये हैं। जिस यूबीजीएल को लूटा गया है, वो बुरकापाल डीआरजी का था।