बड़ी खबर : रायपुर में पूर्ण लॉकडाउन का आदेश जारी, इमरजेंसी सेवाएं छोड़ बाकी सब बंद, पढ़िए लॉकडाउन की पूरी जानकारी……

0
181

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा के रखा है। प्रदेश सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी के चलते अब रायपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक रायपुर टोटल लॉकडाउन रहेगा। रायपुर कलेक्टर ने इस संबंध में निर्देश भी जारी कर दिए हैं। पूर्ण लॉकडाउन के दौरान जिले की सीमाओं को भी सील कर दिया जाएगा। कलेक्टर एस भारती दासन ने प्रेस कॉफ्रेंस कर यह जानकारी दी है।

लॉकडाउन में क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा ?

• रायपुर में 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन रहेगा।
• जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी।
• शराब दुकानें बंद रहेंगी।
• रायपुर में आने वालों को ई-पास के माध्यम से प्रवेश मिलेगा।
• कोविड की टीकाकरण के लिए व्यक्तियों को छूट मिलेगी।
• एमरजेंसी में चार पहिया वाहन, ऑटो में ड्राइवर सहित अधिकतम 3 लोगों को अनुमति मिलेगी।
• मीडिया कर्मी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। अतिरिक्त गंभीर स्थिति में आफिस आने पर आईडी कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
• पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं होंगी संचालित
• पेट्रोल पंप में भी चिन्हित सेवाओं से जुड़े लोगों को ही मिलेगा पेट्रोल
• रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के लिए टैक्सी सेवाए चालू रहेगी।
• वाहनों को दुरुपयोग किया गया, तो 15 दिन के लिए वाहन होंगे जब्त
• सभी धार्मिक संस्थाएं बंद रहेंगी।
• केवल दूध, पेट्रोल पंप और मेडिकल सेवाएं ही होंगी संचालित।
• आम जनता को सब्जी-फल नहीं मिलेगी। किराना दुकानें भी रहेंगी बंद।
• दूध वितरण के लिए समय निर्धारित हुआ है।
• पर्यटन स्थल, शासकीय एवं निजी कार्यालय बंद रहेंगी।
• शासन से अनुमति प्राप्त परीक्षाओं को छोड़कर बाकी अन्य परीक्षाए स्थगित रहेंगी।
• कोविड संबंधित कार्य चालू रहेंगे।