बड़ी खबर: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा अध्यक्ष पद के चुनाव का किया ऐलान, जानें कब होगा..

0
73

29 अगस्त 2019, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव का ऐलान किया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि इस साल दिसंबर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसकी के साथ जेपी नड्डा ने यह भी कहा कि दुनिया में केवल 8 देश हैं जिनकी आबादी हमारी पार्टी के सदस्यों से अधिक है।

वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गृह मंत्री अमित शाह हैं और कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई।

नई मोदी सरकार में अमित शाह को मोदी मंत्रिमंडल में जहग मिली। इसके बाद से भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। हलांकि कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को बना दिया गया।

पार्टी सूत्र के मुताबिक, 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक मंडल अध्यक्ष और मंडल समिति का चुनाव होगा। इसके बाद 11 से 30 नवंबर तक जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद का चुनाव कर लिया जाएगा।