भाजपा को MCD उपचुनाव में लगा बड़ा झटका, AAP ने किया 5 में से 4 वॉर्ड में कब्जा, एक पर कांग्रेस की जीत..

0
92

हाइलाइट्स:
• दिल्ली MCD उपचुनाव में मिली जीत पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से काम के नाम पर वोट दिया।
• एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
• चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद के बेटे चौधरी जुबेर अहमद ने जीत दर्ज की।
• कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, रोहिणी सी और शालीमार बाग (उत्तर) सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की।
• राजधानी दिल्ली के 5 वार्डों पर हुए एमसीडी उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने 5 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, एक सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

दिल्ली। नगर निगम के पांच वॉर्ड पर उपचुनावों के नतीजे भाजपा के लिए बेहद निराशाजनक रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। दिल्ली नगर निगम के पांच में से चार वॉर्डों में आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत का परचम लहराया है, वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। एमसीडी के उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए परेशान करने वाले हैं, क्योंकि इस बार बीजेपी का खाता भी नहीं खुला है।

5 में से 4 वॉर्ड में AAP ने किया कब्जा

दरअसल, बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में शुरु से ही चार वॉर्ड पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार आगे चल रहे थे। हालांकि, बाद में नतीजे भी ऐसे ही रहे। शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वॉर्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है, जबकि चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस ने बाजी मारी है। बता दें कि इन पांच वॉर्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे।

इतने वोटों का रहा अंतर

ताजा नतीजों के अनुसार, त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश को 4986 वोटों के अंतर से हरा दिया है। वहीं, रोहिणी से आप उम्मीदवार राम चंदर ने भाजपा के राकेश को 2985 वोटों से हराया है। इसके अलावा, शालीमार बाग से आप कैंडिडेट सुनीता मिश्रा ने भाजपा की सुरभि राजू को 2705 वोटों के अंतर से राया है। वहीं, कल्याणपुरी में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने भाजपा के सियाराम को 7043 वोटों के अंतर से हराया है।