छत्तीसगढ़ में भी अब चढ़ने लगा है पारा: चुभने लगी है गर्मी, जानिए कहां कितना रहा तापमान

0
131

रायपुर। प्रदेश में अब दिनों दिन पारा चढ़ता नजर आ रहा है। इस समय गर्मी की चुभन महसूस होने लगी है। तीन दिन पहले तापमान 38 डिग्री से अधिक था। फिलहाल एक-दो दिन में मामूली गिरावट आई है। मंगलवार को राजधानी में दिन का तापमान 35.4 डिग्री रहा, जबकि सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना

आपको बता दें इन दिनों शहरों में दिन के तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक गिरावट आई है। मौसम विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि बुधवार से फिर से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में उत्तर से हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में दो दिन तक गिरावट रही। अब फिर से पुन: न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

इस बीच प्रदेश में मौसम शुष्क रहने तथा आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। रायपुर, बस्तर व दुर्ग संभाग में सामान्य से अधिक तथा सरगुजा संभाग में सामान्य तापमान रहा। बुधवार को राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

जानिए कहां कितना रहा तापमान

रायपुर – 35.4- 20.5
बिलासपुर- 34.2- 19.4
पेंड्रारोड – 31.7- 17.8
अंबिकापुर – 29.5- 15.6
जगदलपुर – 35.7- 19.1
दुर्ग – 36.6- 16.6
राजनांदगांव – 36.8- 18.0