कर्ज से परेशान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने की आत्महत्या, बीजेपी नेताओं ने सुसाइड नोट मिलने का किया दावा, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का किया गठन..

0
67

21 जून 2019, जशपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के जशपुरनगर जिलाध्यक्ष ने आत्महत्या कर ली। भाजपा नेताओं ने सुसाइड नोट मिलने का दावा किया है जिसमें कर्ज से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने का जिक्र है। जबकि कथित सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि कलेक्टर और एसपी दोनों ने ही नहीं किया है। वहीं दूसरी और भाजपा ने इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देते हुए पार्टी स्तर से जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है।

जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र के चराईडांड़ निवासी मोहन राम निराला ने सुबह तकरीबन पांच बजे अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी की। घर वालों ने उन्हें फांसी से झूलता हुआ देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

दावा किया जा रहा है कि सुसाइड नोट में मोहनराम निराला ने किसान क्रेडिट कार्ड से 4 लाख रुपए कर्ज लेने का जिक्र किया है। हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि संबंधित बैंक ने मृतक को कर्ज की वसूली के लिए कोई नोटिस जारी किया था या नहीं।

भाजपा ने जांच के लिए बनाई कमेटी

  • भाजपा ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है।
  • पार्टी के वरिष्ठ नेता और छग खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने बताया कि कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश साय, कुनकुरी के पूर्व विधायक रोहित साय और भरत साय शामिल किए गए हैं।
  • कमेटी चराईडांड़ पहुंचेगी और परिजनों से बाते करेगी।
  • फिर पार्टी को रिपोर्ट सौंपेगी।

एसडीएम करेंगे जांच

  • जशपुर कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने कहा किआत्महत्या के इस मामले में एसडीएम को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं।
  • जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here