बीजेपी आज राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे…

0
62

16 नवंबर 2019 नई दिल्ली। आज भाजपा देशभर में राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता आज पूरे दिन देश में उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। राफेल मामले में राहुल गांधी से जुड़ी समीक्षा याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज जाने के बाद भाजपा चाहती है कि वह देश से माफी मांगे।

राफेल मामले में राहुल गांधी से जुड़ी समीक्षा याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज जाने के बाद कोलकाता में आज भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि राहुल गांधी अपने चौकीदार चोर है वाले बयान के लिए माफी मांगे। कोलकाता में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पोस्टर फाड़ दिए।

महाराष्ट्र में भाजपा आज राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल पर समीक्षा याचिका खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए मुंबई में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है।

राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिले कांग्रेस और राहुल गांधी से नसीहत के बाद भाजपा अब उनके खिलाफ हमलावर हो गई है। भाजपा आज देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। भाजपा इस दौरान राहुल गांधी से उनके चौकीदार चोर है वाले बयान के लिए देश से माफी की मांग करेगी।

भाजपा आज पूरे देश मे प्रदर्शन कर राहुल को देश से माफी मांगने की मांग करेगी। भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि राहुल न सिर्फ झूठ की राजनीति करते रहे हैं बल्कि लोगों को भ्रमित कर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश भी करते रहे हैं। कोर्ट ने भी उन्हें चेतावनी दी है। ऐसे में उन्हें पूरे देश से राफेल मामले पर भ्रम फैलाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।