कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुर्ग में भाजपा का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री मूणत और रमशीला ने भूपेश सरकार पर उठाए सवाल…बोले- सीएम मस्त और जनता त्रस्त है…

0
107

22 जून 2019, रायपुर। प्रदेश में पिछले छह माह से भूपेश बघेल के नेतृत्व में काबिज कांग्रेस सरकार के राज में लगातार हो रही विद्युत कटौती, लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था व किसानो की कर्ज माफ़ी जैसे कई वादे पुरे नही करने तथा अन्य स्थानीय मुद्दे को लेकर आज भाजपा ने प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत जिला भाजपा द्वारा हिंदी भवन के सामने जोरदार हल्ला बोलै है। राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन आयोजित कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपकर इस दिशा में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग किया गया। इस अवसर पर राज्य के पूर्व केबिनेट मंत्री राजेश मूणत, जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी, पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू ,महापौर चंद्रिका चंद्राकर ,जिला महामंत्री देवेंद्र चन्देल, डोमार सिंह वर्मा, प्रीतपाल बेलचंदन, रवि शंकर सिंह, थानू राम साहू सहित भारी संख्या में जिले भर से भाजपा भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने उपस्थिति दर्ज कराकर भूपेश सरकार के खिलाफ और अधिक प्रभावी आंदोलन करने का शंखनाद किया।

इस दौरान धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न नेताओं ने संबोधित करने के पश्चात रैली के रूप में तब्दील होते हुए दुर्ग कलेक्ट्रेट में राज्यपाल के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाधीश के द्वारा ज्ञापन लेने में देरी किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने जमीन पर बैठ कर अपना विरोध दर्ज कराया और सरकार विरोधी नारे लगाएं।

आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कहा की वर्तमान प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के कर्मों से आज पूरे प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। इनके द्वारा एक पत्थर ना लगा कर पूर्व के किए गए विकास कार्यों को तोड़ने की मंशा बना चुकी है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है, आए दिन किसी न किसी जिले में कानून का उल्लंघन हो रहा है। यह सरकार ट्रांसफर की सरकार के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी है। सोशल मीडिया में लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी का हनन सरकार के खिलाफ बोलने पर उन्हें अंदर कर दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मस्त है और प्रशासन और शासन पूरी तरह पस्त हो चुकी है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू ने कहा कि आज प्रदेश में चारों ओर अराजकता का माहौल है महिलाएं के आत्मसम्मान को कहीं भी तार-तार कर दिया जा रहा है। हमारी प्रदेश की बहू बेटियां असुरक्षित हैं पूर्व सरकार द्वारा लाए गए योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। जिससे प्रदेश की जनता लाभ नहीं उठा पा रही है। हमारी पूर्व की सरकार में हमारा प्रदेश विकासशील राज्यों की अग्रिम श्रेणी में था आज एक नवनिर्माण के पत्थर तक की स्थापना तक नहीं हो पा रही है। इस सरकार की स्थापना ही झूठ की बुनियाद पर हुई थी और इस झूठ से प्रदेश की जनता कुछ माह के अंदर भली-भांति रूप से वाकिफ हो चुके हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष उषा टावरी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची हुई है। भयंकर गर्मी के मौसम में भी बिजली कटौती की जा रही है। जबकि आज से 6 माह पूर्व हमारा प्रदेश बिजली सरप्लस राज्य में आता था पर अचानक ऐसा क्या हो गया कि बिजली कटौती का सामना प्रदेश की जनता को करना पड़ रहा है। हमारे दुर्ग जिले में राशन की दुकानों में गरीबों को मिलने वाली चावलों कांच के टुकड़े मिले हैं शिकायत होने के बावजूद इन पर कोई कार्यवाही ना होना निश्चित तौर पर शासन की भी मिलीभगत की ओर इशारा करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक आयुष्मान योजना का भी इस प्रदेश में लागू ना होना हमारी प्रदेश की जनता को इस योजना से मरहूम किया जा रहा है ,प्रदेश में 1 साल के लिए नौकरी पर बैन लगा दिया गया। जिससे हमारे प्रदेश के शिक्षित युवक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर आज से पूरे प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस पार्टी की सरकार के खिलाफ संघर्ष का शंखनाद हो चुका है और प्रदेश के हित में जुड़े हुए हर मुद्दों में भारतीय जनता पार्टी अपना मजबूती से समर्थन दर्ज कराएगी। ज्यादा दूर ना जाए दुर्ग शहर के विधायक के द्वारा दुर्ग नगर निगम में सरकार का रौब दिखाते हुए नगर निगम के कार्य में हस्तक्षेप करते हुए अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं। आज से प्रदेश की हितों के हार मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की जनता के साथ हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह चंदेल ने किया। आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, चैनसुख भट्टर, अजय तिवारी, राजेश ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, रजा खोखर, रमन यादव, मंत्री संतोष सोनी, फत्ते वर्मा, सतीश समर्थ, लुकेश बघेल, रत्नेश चंद्राकर, सरिता मिश्रा, दिनेश देवांगन, गजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष पंडित काशी नाथ शर्मा, नरेंद्र बंजारे, सुरेश दीक्षित, दिनेश देशमुख, किशोर साहू, खिलावन वर्मा, नरेश साहू, अनिल साहू, उपासना चंद्राकर, मंडल महामंत्री मनमोहन शर्मा, अभिषेक गुप्ता, विजय ताम्रकार, राकेश साहू, नितेश साहू, राहुल पंडित, राहुल दीवान, नितेश बाफना, राजा महोबिया, गौरव शर्मा, बानी सोनी, कुमुद बघेल, अश्वनी टंडन, जाकिर खोखर, महेश जैन, मनहर लाल देवांगन, पार्षद अरुण सिंह, विजय जल कारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, सविता साहू , अलका बाघमार, गायत्री वर्मा, श्वेता बक्शी, सीमा तड़के, चंपा साहू, प्रवीण मोहन पिंटू, शिवेंद्र परिहार, रचना सोनकर, विद्या नामदेव, संदीप जैन, शेखर चंद्राकर, रजनीश श्रीवास्तव, नीलेश अग्रवाल, अरुणी दानी, राकेश यादव, ओमेश्वर यादव, मनीष साहू, वीरेन ठाकुर, राकेश तिवारी, विकास पुरोहित, जाकिर सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here