CM भूपेश बघेल के बयान से भाजपा की रणनीति पूरी तरह फेल… प्रश्नकाल में भाजपा की सरकार को घेरने की थी तैयारी…. 2 मार्च को विधानसभा घेराव भी करना पड़ा स्थगित… इधर कवर्धा में किसानों का आक्रोश जश्न में बदला…

0
66

रायपुर 27 फरवरी, 2020। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र जारी है इसी बीच विपक्ष द्वारा सरकार को धान खरीदी के मुद्दे पर घेरने की पूरी तैयारी थी लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किसानों के लिए किए बड़े ऐलान के बाद भाजपा की पूरी रणनीति को फेल कर दिया है। प्रश्नकाल से पहले मुख्यमंत्री ने अपना अदाओं पे गर भाजपा की पूरी प्लानिंग फेल कर दी। दरअसल मुख्यमंत्री ने सदन में ऐलान किया कि टोकन प्राप्त किसानों को टोकन परीक्षण पश्चात धान खरीदा जाएगा। यह ऐलान उस वक्त किया जब शुक्रवार को प्रश्नकाल में विपक्ष धान पर घमासान करने की जुगत में था।

  • CM की इस घोषणा के बाद कवर्धा में पिछले एक सप्ताह से चला आ रहा प्रदर्शन भी खत्म हो गया। जैसे ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में इस बात की घोषणा की।
  • उधर कवर्धा में प्रदर्शन का आक्रोश जश्न में बदल गया। किसानों ने प्रदर्शन स्थल पर ही झूमकर डांस किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया।
  • मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए किसानों ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों का ख्याल किया, किसानों की हित में ये बहुत बड़ा कदम है।
  • 2 मार्च को विधानसभा घेराव का ऐलान भी भाजपा को स्थगित करना पड़ गया।
  • दरअसल धान के मुद्दे पर ही भाजपा 2 मार्च को विधानसभा कूच करने का ऐलान किया था, लेकिन उससे पहले सरकार इस पैतरे ने भाजपा की प्लानिंग चौपट कर दी।
  • मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी सरकार के इस फैसले का स्वागत करना पड़ा। उन्होंने इसे किसानों की जीत बताया है।