05 मार्च 2019, बालोद। SSB के शहीद जवान दिनेश कुमार का पार्थिव शरीर उनके गृहग्राम पहुंच गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा है।
- जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके गांव पैरी पहुंचा।
- शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए सभी ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ग्रामीणों की आखें नम थी।
- शहीद जवान को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। थोड़ी देर बाद शहीद को अंतिम विदाई दी जाएगी।
- इस मौके पर मंत्री अनिला भेड़िया और विधायक कुंवर सिंह निषाद भी मौजूद रहे।
- बता दें कि कल दिनेश कुमार जम्मू में बर्फ में दबने के कारण शहीद हो गए थे।
जवान की 10 महीने पहले हुई थी शादी
- जवान की 10 महीने पहले मई में ही शादी हुई थी।
- पहले वो गांव में ही पोस्ट मास्टर था।
- देश भक्ति की भावना से प्रेरित होकर वो 2014 में सेना में भर्ती हुआ था।
- उनकी पहली पोस्टिंग उत्तराखंड में थी। 2017 से वो जम्मू में पदस्थ था।