बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने फ्रांस से मंगाए ऑक्सीजन प्लांट्स, जल्द पहुंचेंगे भारत

0
89

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और लोगों के बीच मसिह बने सोनू सूद का सुर्खियों में रहना आम बात है। वे कभी किसी गरीब की मदद करते हैं, तो कभी कैंसर पीडितों की सहायता के लिए आगे आते हैं। फिलहाल तो वे लगातार कोरोना मरीजों की मदद में लगे हुए हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन की है। जिस वजह से बहुत से लोगों की जान चली गई। सोनू सूद ने आक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए फ्रांस से ऑक्सीजन प्लान्ट्स मंगवाए हैं। वैसे इससे पहले वे चीन की मदद से भारत तक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स भी मंगवा चुके हैं।

ऑक्सीजन की किल्लत होगी दूर

स्टेटमेंट में सोनू ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए कई सारे ऑक्सीजन प्लांट्स मंगाए गए हैं। इससे देशभर में जो ऑक्सीजन की शॉर्टेज है उसका समाधान मिल जाएगा। सब कुछ समय से हो जाएगा। सोनू बोले- हम देख रहे हैं कि कई सारे लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर्स के आभाव की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन ऑक्सीजन सिलेंडर्स को ऐसे ही हॉस्पिटल्स तक नहीं पहुंचाया जाएगा बल्कि इसे पूरी तरह से भरकर दिया जाएगा। इससे समस्या का निधान जल्दी हो पाएगा। इस समय सबसे जरूरी है कि चीजों को सही समय पर किया जाए ताकि हमलोग ज्यादा जानों को ना खोएं।

10-12 दिन में आएगा फ्रांस से पहला प्लान्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो पहले प्लान्ट का ऑर्डर किया जा चुका है और ये 10-12 दिन के अंदर फ्रांस से भारत आ भी जाएगा। सोनू सूद का प्रयास वाकई में सराहनीय है। पिछले साल उन्होंने जिस तरह से प्रवासी मजदूरों को उनके ठिकानों तक पहुंचाने में मदद की थी इस बार उन्होंने जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का जिम्मा उठाया है और उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा भी रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद ने चीन से भी ऑक्सीजन कंसनट्रेटर्स मंगवाए थे।