मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 2.0 वर्ल्डवाइड रिलीज हो चुकी है। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। जहां उत्तर भारत में अक्षय कुमार का क्रेज देखा जा रहा है। तो दक्षिण भारत में रजनीकांत के लिए दर्शक क्रेजी हो चुके हैं। फिल्म को दक्षिण में 90 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी मिली है। जबकि दिल्ली- मुंबई समेत बाकी शहरों में 45 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 2.0 हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। जबकि सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म पहले दिन 100 करोड़ तक का कलेक्शन कर ले जाएगी। जाहिर है यह शानदार आंकड़ा है। हालांकि बता दें, बाहुबली 2 ने सभी भाषाओं को मिलाकर 122 करोड़ की ओपनिंग दी थी। लिहाजा, ओपनिंग के मामले में 2.0 बाहुबली से पीछे छूट सकती है। हालांकि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर 2.0 ताबड़तोड़ कमाई कर सकती है। चार दिनों में ही फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
स्क्रीन रिलीज
2.0 वर्ल्डवाइड लगभग 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। भारत में फिल्म 7500 स्क्रीन पर रिलीज होगी.. जबकि ओवरसीज में लगभग 2500 स्क्रीन पर। इतने बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली यह भारत की पहली फिल्म है।
धमाकेदार ओपनिंग
ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 100 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग करेगी। हिंदी में फिल्म 20 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है। जबकि तमिल, तेलुगु मिलाकर रजनीकांत की यह फिल्म 100 करोड़ पार जाएगी।
वीकेंड कलेक्शन
वहीं, एडवांस बुकिंग रिपोर्ट को देखते हुए 2.0 बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
बजट और कमाई
यह फिल्म 600 करोड़ के भारी भरकम पर बजट पर बनी है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करना पड़ेगा।
ओवरसीज में हिट
ओवरसीज में भी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। खाड़ी देशों में फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। जाहिर है बॉक्स ऑफिस पर इसका असर साफ दिखेगा।
तोड़ेगी रिकॉर्ड्स
हाउसफुल शोज रजनीकांत के फिल्मों की सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स.. दोनों ही जगह अच्छी डिमांड होती है। पहले वीकेंड तक ज्यादातर शोज हाउसफुल हैं। जाहिर है फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।