बीवी को हॉस्पिटल छोड़ प्रेमिका से मिलने घर गया पति, रिलेशन बनाने जिद करती रही प्रेमिका, गुस्से में कर दिए 7 टुकड़े, पढ़िए पूरी कहानी…

0
146

07 मार्च 2019, कवर्धा। 7 फरवरी को मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझ चुकी है। मृतका की पहचान जमोत्री बाई चंद्रवंशी के रूप में की गई है। आरोपी विनोद पाण्डेय और मृतका के बीच अवैध संबंध थे। इसी को छिपाने के लिए उसने महिला की हत्या की थी। फिर लाश के 7 टुकड़े कर उसे अलग-अलग जगह ले जाकर जला दिया।

संबंध बनाने की जिद में गई जान

  • घटना 4 फरवरी की है। उस दिन दोपहर साढ़े 12 बजे मृतका अपने गांव भगतपुर से पंडरिया आई थी।
  • वहां आरोपी विनोद से मुलाकात हुई और वह डॉ. रामकिशन चंद्रवंशी के क्लीनिक में इलाज के बाद बाजार की ओर चली गई।
  • आरोपी भी अपनी पत्नी को इलाज के लिए उसी क्लीनिक में ले गया था। प्रेमिका के जाते ही आरोपी भी पत्नी को छोड़कर अपने किराए के मकान में पहुंच गया।
  • कुछ देर बाद जमोत्री (प्रेमिका) भी वहां आ गई। महिला ने प्रेमी से कहा- शारीरिक संबंध बनाओ, लेकिन आरोपी बोला- अभी नहीं, मैं पत्नी को क्लीनिक छोड़कर आया हूं। वह मेरा इंतजार कर रही होगी, अभी मुझे जाने दो।
  • लेकिन महिला संबंध बनाने की जिद पर अड़ी थी। दोनों में इस बात को लेकर विवाद होने लगा।
  • तैश में आकर आरोपी ने प्रेमिका की हत्या कर दी।

प्लास्टिक के बोरे में भर मकान में छिपाने की कोशिश

  • हत्या के बाद लाश को चादर से ढंक दिया। घर में ताला लगाकर क्लीनिक पहुंचा और पत्नी को डिस्चार्ज कराकर किराए के मकान में न लाकर उसे अपने माता-पिता के घर छोड़ दिया।
  • वापस किराए के मकान में आया। लाश को प्लास्टिक की बोरी में भरकर उसे सीढ़ी से ऊपर ले जाने की कोशिश की।
  • इस पर शव नीचे गिरा और खून बहने लगा, तो आरोपी डर के मारे लाश को बाथरूम में रखा। फर्स साफ किया और अपने पिता के घर चला आया।

27 घंटे तक पड़ी थी लाश काटने में जुटाई हिम्मत

  • हत्या के करीब 27 घंटे तक महिला की लाश उसी घर के बाथरूम में पड़ी थी।
  • दूसरे दिन 5 फरवरी को शाम करीब 5 बजे आरोपी विनोद शव को ठिकाने लगाने आया।
  • लाश का वजन ज्यादा होने से उसे काटने का सोचा। बाजार से पॉलीथिन का थैला, दस्ताने व रबर लेकर आया।
  • फिर भी लाश को काटने की हिम्मत नहीं जुटा पाया, तो शराब पी और नशे में लाश के 7 टुकड़े किए।

दो अलग-अगल स्थानों पर लाश को निपटाया

  • आरी से काटने के बाद उसे पॉलिथीन की थैली में भरा और ठिकाने लगाने निकल पड़ा।
  • शव के टुकड़े करने के बाद आरोपी विनोद ने धड़ के दो टुकड़े रहमान कांपा में जला दिया।
  • मृतिका के खून से सने साड़ी, लहंगा व ब्लाउज को छोटा ढाबा के पास जलाया।
  • उसके बाद सिर, दोनों हाथ दोनों पैर को इतवारी बचीगा में रखे कोयले के ढेर में दबाकर ऊपर से पेट्रोल डालकर जला दिया।
  • फिर मोटर साइकिल से बिलासपुर चला गया। 6 फरवरी को दोबारा पंडरिया आया। तब तक पुलिस को वारदात का नहीं पता था

वर्ष 2017 को मिले थे दोनों, तभी बने संबंध

  • पंडरिया में तिवारी बस ट्रेवल्स में विनोद कंडक्टर का काम करता है।
  • भगतपुर रुट में बस चलती थी। मृतिका जमोत्री अक्सर उसी बस में पंडरिया आना-जाना करती थी। इसी दौरान 2017 को दोनों मिले व उनके बीच प्रेम संबंध बने।

पड़ोसी ने लहंगे का नाड़ा पहचाना, उसी से हुई शिनाख्त

  • रहमान कांपा में सिर कटा धड़ मिलने पर पुलिस शिनाख्त नहीं कर पा रही थी।
  • थाने में गुमशुदगी दर्ज होने पर परिजनों को शव के टुकड़े व खून सने कपड़े दिखाए, लेकिन वे भी पहचान न सके।
  • तभी मृतिका की पड़ोसी रही रानू चंद्रवंशी ने लहंगे का नाड़ा देखकर शव की शिनाख्त की।
  • मृतका के घर में बाथरूम नहीं था। वह अक्सर रानू के घर ही नहाने आती थी।
  • नहाने के बाद कपड़े सुखा देती थी, इसलिए रानू को कपड़े की पहचान थी।
  • जांच आगे बढ़ने पर अवैध संबंध के बारे में पता चला। आरोपी विनोद को बिलासपुर से गिरफ्तार किया।

कबूला; गले पड़ रही थी इसलिए मार डाला

  • आरोपी विनोद ने बताया कि मृतका घर पहुंचकर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रही थी। बदनामी के डर से मैंने उसके हाथ-पैर जोड़े लेकिन वो मान नहीं थी। इसलिए उसे मार डाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here