ब्रेकिंग : महापौर पद के लिए कांग्रेस ने जारी की परीक्षकों की सूची.. मंत्री रविंद्र चौबे बिलासपुर, अकबर राजनांदगांव, कवासी लखमा जगदलपुर और खेलसाय सिंह को अंबिकापुर की कमान..

0
71

रायपुर 26 दिसंबर, 2019। छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव परिणाम के बाद अब महापौर पद को लेकर सबकी निगाहें टिकी हुई है। ऐसे में कांग्रेस ने सभी नगर निगम के लिए पर्यवेक्षक की घोषणा कर दी है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

नगर निगम चिरमिरी मोतीलाल देवांगन, नगर निगम अंबिकापुर खेलसाय सिंह, नगर निगम रायगढ़ सत्यनारायण शर्मा, नगर निगम कोरबा सुभाष धुप्पड़, नगर निगम बिलासपुर रविन्द्र चौबे, जिला-धमतरी, नगर निगम धमतरी अग्नि चंद्राकर, नगर निगम रायपुर बैजनाथ चंद्रकार, नगर निगम दुर्ग धनेन्द्र साहू, नगर निगम राजनांदगांव मोहम्मद अकबर, नगर निगम जगदलपुर कवासी लखमा।

बता दें छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगम के लिए चुनाव हुए थे जिसमें आधे से अधिक निगमों पर कांग्रेस का कब्जा है जबकि कई निगमों में अभी भी पेज फंसा हुआ है ऐसे में कांग्रेस निर्दलीय प्रत्याशियों को साधने में लगी है और इसके लिए कांग्रेस ने अपने सीनियर लीडरों को यह जिम्मेदारी सौंपी है।