चर्च के सेक्रेटरी के घर बदमाशों ने लगायी आग.. कार समेत कीमती समान जलकर राख..

0
77

बिलासपुर। डिसाइफर्ड चर्च ऑफ क्राइस्ट सेक्रेटरी के घर असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगाने की घटना सामने आ रही है। आगजनी में उनकी कार समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि क्रिसमस के दिन शहर के एक चर्च के सेक्रेटरी के घर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आरोपियों ने कार को भी नहीं छोड़ा। घर में रखे कीमती सामान सहित कार धू—घू कर जल गई। आग से इलाके में हड़कंप मच गया।

  • जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना के मंझवापारा निवासी चर्च के सेक्रेटरी के घर अज्ञात लोगों ने आग लगा दी।
  • बताया जा रहा है ​कि आरोपी चोरी करने की नियत से घर में घुसे थे। इस दौरान घर में आग लगा दी। हालां​कि अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
  • बता दें कि बुधवार को पूरा परिवार क्रिसमस के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं आज अज्ञात आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर परिवार को दहशत में डाल दिया।
  • वहीं आग से घर में रखे कीमती सामान सहित कार जलकर खाक हो गया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।