ब्रेकिंग: राजधानी में डबल मर्डर.. मोके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी.. स्थानियों से हो रही पूछताछ..

0
648

रायपुर। राजधानी में दो लोगों की हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। रायपुर के करीब खम्हरिया गांव में दो लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। जानकारी लगते ही मौके पर मंदिरहसौद पुलिस के साथ रायपुर के आलाधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस अब स्थानियों से पूछताछ कर रही है।

  • मंदिर हसौद थाना प्रभारी सोनल ग्वाला के मुताबिक मृतकों की पहचान कर ली गई है।
  • मृतकों में एक 25 वर्षीय युवक है, जिसका नाम उल्लास वर्मा है।
  • वहीं दूसरा 55 वर्षीय अधेड़ परमानंद निषाद है।
  • दोनों की हत्या तालाब के पास लोहे के भारी हथियार से की गई है।
  • बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतकों के बीच विवाद हुआ था।
  • आरोपी गांव के ही रहने वाले है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली गई है।
  • घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे है, जिसकी पुलिस तलाश में जुट गई है।