रायपुर के बेबीलोन होटल में काम करने वाला 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

0
693

रायपुर/बालोद। राजधानी के बेबीलोन होटल में काम करने वाला युवक कोरेाना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। युवक बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम मुंडरा का रहने वाला है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले होटल के छह कर्मचारी एक साथ कोरोना पॉेिजटिव मिले थे। उनके संपर्क में आकर वह संक्रमित हुआ है। संक्रमित युवक को इलाज के लिए बालोद कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चार लोगों को किया होम क्वारंटाइन

अब स्वास्थ्य विभाग इस युवक के सम्पर्क में आने वालों की तलाश में जुट गया है। वर्तमान में पॉजिटिव युवक के संपर्क में आने वाले चार लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। अभी स्वास्थ्य विभाग संक्रमित युवक से और गहराई से पूछताछ कर रही है, सभी संपर्क के बारे में पता लगाया जा सके।

होटल के 6 कर्मचारी हुए थे संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित युवक जिस होटल में काम करता था, वहां कुछ सप्ताह पहले ही 6 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जानकारी के मुताबिक यहां कुल 8 कर्मचारी काम करते थे, जिसमे दो बालोद जिले के रहने वाले हैं। 6 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद तो जिले के मुंडरा में रहने वाले दो युवक वापस आ गए और गांव में रहने लगे।