ब्रेकिंग न्यूज़ : डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

0
122

कोंडागांव। नक्सल प्रभावित जिला कोंडागांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। DRG और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों ने कुछ नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं अभी भी मुठभेड़ जारी है। कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार DRG की टीम जिले के केशकाल अंतर्गत कुएमारी क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली थी। इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।

बरामद किए दो नक्सलियों के शव

फायरिंग में जवानों ने दो नक्सली को मार गिराया है। मौके से नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में रायफल और हथियार भी मिले हैं।

गश्त पर निकले थे डीआरजी के जवान

आपको बता दें कि डीआरजी के जवान गश्त पर निकले थे। तभी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे से लगातार फायरिंग चली।