.रायपुर। छत्तीसगढ़ में टिके समाप्त होने की वजह से 24 जिलों में वैक्सीनेशन बंद हो गया है। प्रदेश में सवा करोड़ लोगों का टीकाकरण होना है, जिसमें अभी केवल करीब 8 लाख लोगों को ही टीका लगा है। यह बात प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कही है।
- मंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार के कुप्रबंधन का नतीजा है, अब प्रदेश में 7 जून के बाद ही वैक्सीन आने की संभावना है।
- राजधानी रायपुर में 70 फीसदी वैक्सीन सेंटर बंद हो गए हैं।
- वैक्सीन की कमी से स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए हैं।
- अब राजधानी के 4 केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। 18+ कैटेगरी में 13 केंद्रों पर वैक्सीनेशन हो रहा था , अब इसकी संख्या सीमित हो गई है।
- अब राजधानी में केवल 4 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।