ब्रेकिंग न्यूज : छत्तीसगढ़ में फिर चढ़ा सियासी पारा, सरकार की अस्थिरता को लेकर मंत्री टी. एस. ने जारी किया ये बयान….

0
1052

रायपुर, 03 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश में सरकार अस्थिर होने के सवाल पर मंत्री टीएस सिंह देव ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते कहा कि 90 में 70 की सरकार कभी अस्थिर नहीं हो सकती। सबको ये समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस पक्ष के 70 विधायक हाईकमान की बात के आधा इंच इधर-उधर नहीं जाएंगे।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों का दिल्ली जाने का सिलसिला जारी है। आज सुबह MLA देवेंद्र यादव, गुरुदयाल सिंह बंजारे दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली उड़ान भरने से पहले दोनों विधायकों से मीडिया ने बात करने की कोशिश की। लेकिन बात करने से मना कर दिया। वही दिल्ली जाने वाले विधायकों ने अब तक खुलकर दौरे की जानकारी नहीं दी है। शनिवार को सुबह, दोपहर और शाम को कांग्रेस के कई विधायकों ने रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इनमें कुंवर निषाद, अनूप नाग, रेखचंद जैन, विनय भगत,ममता चंद्रकार, चक्रधर सिदार और लक्ष्मी ध्रुव शामिल हैं।