रायपुर में होगा द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, देश भर में आयोजन का निमंत्रण लेकर जाएंगे छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक….

0
343

रायपुर, 04 अक्टूबर 2021 । 28 अक्टूबर से 01 नवंबर 2021 तक रायपुर में द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। द्वितीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन में देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तथा उन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के संस्कृति विभाग के माध्यम से उनके आदिवासी दलों को इस महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु निमंत्रण देने के लिए छ.ग. के विधायकों एवं प्रमुख अधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल भेजा जाएगा।

एक साल बाद आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारियां तेज हो रही हैं। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 28 अक्टूबर से प्रस्तावित इस महोत्सव का न्योता लेकर जल्दी ही कांग्रेस के विधायक देश भर में जाएंगे। उनके साथ विभागीय अधिकारी भी विभिन्न प्रदेशों में जाने वाले हैं। सरकार ने किन विधायकों को किस प्रदेश में जाना है, इसकी जिम्मेदारी तय कर दी है।