ब्रेकिंग: सोनिया गांधी का कथित विवादित पोस्ट वायरल.. कलेक्टर ने सब इंजीनियर को किया सस्पेंड..

0
106

बालोद। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़ी एक कथित पोस्ट सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सोनिया के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत की है। जिसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा। अब इस मामले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने डौंडी नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर केआर बर्मन को सस्पेंड कर दिया है।

  • सोशल मीडिया में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़े विवादित पोस्ट शेयर करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने लिया संज्ञान
  • डौंडी नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर के आर बर्मन को निलंबित कर दिया गया।
  • सब इंजीनियर के आर बर्मन ने कुछ दिनों पूर्व मीडिया में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से जुड़ी विवादित पोस्ट को शेयर किया गया था।
  • जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सब इंजीनियर के खिलाफ सिविल संहिता अधिनियम के उल्लंघन की शिकायत की थी।
  • बालोद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा निलंबन की कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 एवं नियम 5 के विपरीत पाए जाने के बाद की गई है।