ब्रेकिंग: कवर्धा में राइस मिल के मुंशी से 71 लाख रुपए लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार..

0
1117

कवर्धा 10 जुलाई, 2020। राइस मिल के मुंशी से 71 लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी गुरुवार को राइस मिलर के मुंशी को कट्टा दिखाकर आंखों में लाल मिर्च डालाकर 71 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मिली जानकारी के अनुसार एसपी कवर्धा केएल धु्रव आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में लूट की इस पूरी वारदाता से पर्दा उठाएंगे। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर ही आरोपियों को पकडऩे में बड़ी सफलता पाई है। लूट की वारदात के बाद दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा कवर्धा पहुंच गए थे। उनकी निगरानी में पुलिस टीम लगातार सर्चिंग में जुटी हुई थी। आखिरकार शुक्रवार सुबह पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई।

दो थानों के बीच में हुई थी वारदात

गुरुवार सुबह 9 बजे ग्राम नेवारी स्थित राइस मिल के संचालक मुन्ना अग्रवाल-दिलीप अग्रवाल के मुंशी पारस यादव और मनोज कश्यप मोटर साइकिल से ही 71 लाख रुपए लेकर कुंडा मार्ग होते ही बिलासपुर जा रहे थे। यह राशि बिलासपुर में एक व्यापारी को देना था। लेकिन इसी दौरान पांडातराई थाना और कुंडा थाना क्षेत्र के मध्य ग्राम जंगलपुर के पास आरोपियों बाइक का पीछा करते उन्हें रूकवाया। नकाबपोश देशी कट्टा दिखाकर उन्हें डराने लगे। कर्मचारियों के बाइक रोकते ही एक लुटेरे ने दोनों कर्मचारियों के आंखों पर लाल मिर्च पावडर डालकर नोटों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरारा हो गए थे।