ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में दो मजूदरों की मौत.. ट्रैक्टर पलटने से हुआ हादसा…

0
120

बीजापुर 16 मई, 2020। लाॅकडाउन के बीच देश के कई राज्यों में सड़क हादसे में मजदूरों की मौत की खबर आ रही है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बुरी खबर सामने आयी है। यहां मजदूरों से भरी एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी है। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हैं जो घायल मजदूरों को अस्पताल भेजने के काम में जुट गयी है।

  • घटना बीजापुर के मोदकपाल थाना क्षेत्र की है। मजदूरों से भरी एक ट्रेक्टर जा रही थी, उस दौरान मोदकपाल थाना क्षेत्र के मुरकीनार के पास अनियंत्रित हो कर पलट गयी।
  • घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी, जिसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।
  • बताया जा रहा हैं कि हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गयी।
  • वहीं 10 लोग घायल हो गये और तीन को गंभीर चोट आयी है जिन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।