आज से बजट सत्र का होने जा रहा आगाज… 22 बैठकों में होंगे दो हजार से ज्यादा प्रश्न… इस बार 1 लाख करोड़ का हो सकता है बजट… किसानों के धान बोनस की भी होगी घोषणा…

0
82

रायपुर 24 जनवरी 2020। 1 अप्रैल तक चलने वाले विधानसभा के बजट सत्र का आज से आगाज होने जा रहा है। सत्र की शुरुआत छत्तीसगढ़ प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उईके के अभिभाषण से होगी।

कुल 22 बैठक वाले इस सत्र में लगभग 2000 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सबसे ज़्यादा सवाल किसानों से जुड़े होंगे, इसके बाद रेत खनन व कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए जाएंगे। बजट लगभग 1 लाख करोड़ से भी ज़्यादा का माना जा रहा है।

किसानों को धान खरीदी के लिए दिए जाने वाली बोनस राशि की भी घोषणा का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। साथ ही साथ सरकार ने इस बार शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बजट में प्रावधान करने जा रही है।