कांग्रेस नेता की दबंगई, थाने में बैठकर की गाली-गलौज….कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पर FIR दर्ज….

0
294

बिलासपुर, 29 अक्टूबर 2021। सिविल लाइन थाने में बैठकर कांग्रेस नेता व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अकबर खान द्वारा किसी को फोन पर धमकाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने की बात कह रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी दीपक झा ने थाना प्रभारी से घटना की जानकारी मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता अकबर खान सिविल लाइन थाने में बैठकर एक पत्रकार को धमका रहा है। वहीं अपनी ही पार्टी के विधायक शैलेश पांडेय को गाली दे रहा है। इसके अलावा वह पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को लेकर यह कह रहा है कि अटल भईया भी ऐसे ही हैं। इस मामले की जानकारी लगने के बाद अब SP दीपक झा ने नाराजगी जताई है और घटना के समय मौजूद दो हेड कांस्टेबल को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।

पुलिस अफसरों ने बताया है कि वीडियो वायरल होने के बाद SP के निर्देश पर जांच की गई। तब पता चला कि अकबर खान 24 अक्टूबर की देर शाम थाने आया था। दरअसल, वह अपनी जमीन संबंधी शिकायत लेकर आया था। उसी दौरान उन्होंने किसी को फोन कर गाली-गलौज व धमकी दी है। मगर किसी ने उसी दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। बाद वीडियो SP दीपक झा तक पहुंच गया।

इस वीडियो से पुलिस की छवि खराब होते देखकर SP दीपक झा ने पुलिस अफसरों पर नाराजगी जाहिर की। साथ ही उन्होंने वीडियो की प्रारंभिक जांच भी कराई। जांच में पता चला कि जिस समय अकबर खान थाने में गाली-गलौज कर रहा था। उस समय थाने में प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह व सूरज तिवारी मौजूद थे। लिहाला, प्रारंभिक जांच के आधार पर SP झा ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

पुलिस की छवि हो रही खराब, इसलिए की कार्रवाई

SP झा ने बताया कि अकबर खान थाने में बैठकर विधायक व पर्यटन मंडल के अध्यक्ष के नाम से गाली-गलौज कर रहा है। उस समय वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास भी नहीं कर रहे हैं। थाने में इस तरह से गाली-गलौज करने वाले के खिलाफ अपराध भी दर्ज नहीं किया गया और न ही अपने उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इससे पुलिस की छवि खराब हो रही है और शहर में पुलिस के प्रति खराब मैसेज जा रहा है। यही वजह है कि जिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी गाली-गलौज कर धमकी दी गई है। उन दो प्रधान आरक्षकों को लाइन अटैच किया गया है।

कांग्रेस नेता के खिलाफ नहीं हुई कोई कार्रवाई

इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह है कि कांग्रेस नेता थाने में बैठकर अपनी दबंगई दिखा रहा है और मोबाइल से धमकी देते हुए गाली-गलौज कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की बिगड़ती छवि की आड़ में दो हवलदार को लाइन अटैच कर दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ गाली-गलौज व धमकी देने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।