धान खरीदी को बेहतर तरीके से करें और बिचौलिया धान न बेच पाएं: बेमेतरा कलेक्टर शिखा राजपूत

0
101

बेमेतरा। जहां एक तरफ अवैध धान परिवहन को रोकने राज्य सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है वहीं कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने जिले के सभी धान खरीदी केंद्र प्रभारी और राजस्व अमले को धान खरीदी को लेकर सख्त हिदायत दी है। उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारी को सख्त हिदायद देते हुए कहा कि कोई भी किसानों को परेशानी न हो और धान खरीदी को लेकर किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो। साथ ही बिचौलिए की धान नहीं बिक पाए इसका भी ध्यान रखने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ने संदिग्धों की टोकन की जांच करने और उनकी पटवारियों से रिपोर्ट लेने की सलाह दी है। ताकि दूसरे राज्य से होने वाले अवैध धान परिवहन को रोका जा सकें। और बिचौलिये द्वारा किसानों की ऋण पुस्तिका से खपाए जा रहे धान पर अंकुश लाया जा सके।

आपको बता दें की जिले में 1 दिसम्बर से बेमेतरा जिले के 54 सोसायटी के 91 धान खरीदी केंद्र से सुचारू रूप से किसानों की धान खरीदी किया जा रहा है। जिले में अब तक 10 लाख क्विटल से ज्यादा धान की खरीदी किया जा चुका है। जिनका भुगतान 1 अरब 80 करोड़ से ज्यादा की राशि किसानों को भुगतान किया जा चुका है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने अवैध धान परिवहन रोकने मुख्य सचिव के निर्देश पर प्रदेश के भी जिलों में कार्रवाई जारी है। कल एक ही दिन में अवैध धान परिवहन के 2438 मामले दर्ज किये गए। जबकि 31 हडार 291 टन धान और 280 वाहनों की जब्ती की गई। वहीं मुख्य सचिव आरपी मंडल धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिये है। इधर धान खरीदी के दूसरे सप्ताह में अब तक 13 लाख 92 हजार 686 टन धान की खरीदी की गई है। धान बेचने वाले 2 लाख 42 हजार 843 किसानों को 1765 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। किसानों का शत्-प्रतिशत भुगतान उनके खातों में राशि अंतरित कर की जा रही है। खरीदी गए धान की कस्टम मिलिंग के लिए 2 लाख 34 हजार 237 मीटरिक टन का डी.ओ. जारी किया जा चुका है। जारी किए गए डी.ओ. में से 59 हजार 390 टन धान का उठाव मिलरों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों से किया जा चुका है।