इस न्यूज़ को पढ़कर आपका दिल इंडियन आर्मी के लिए करेगा सैल्यूट…..

0
193

नई दिल्ली : भारत असहिष्णु देश है और यहाँ की सभ्यता पूरे विश्व में अपनी अमित छाप लिए हैं। पूर्वी लद्दाक की गलवान घाटी में LAC पर इंडिया और चाइना के बीच तनाव है मगर उसके बावजूद भी सिक्किम में इंडियन आर्मी ने ऐसा काम किया जिसके लिए आज फिर उनकी अहमियत बढ़ गई है। हुआ यूँ की चीन के तीन नागरिक, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, तीन सितंबर को उत्तरी सिक्किम में ‘जीरो डिग्री’ तापमान के दौरान परेशानी में थे। करीब 17,500 फीट की ऊंचाई पर उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में ये तीनों चीनी नागरिक रास्ता भटक गए थे। तब भारतीय जवानों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

तुरंत पहुंचे जवान
चीनी नागरिकों की जिंदगी को परेशानी में समझकर, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है, भारतीय जवान तुरंत मदद को पहुंच गए। जीरो डिग्री से भी कम तापमान के कारण सभी की जान मुश्किल में आ गई थी, लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें बचाने के लिए ऑक्सीजन, खाना और गर्म कपड़े समेत चिकित्सा सहायता दी।

बताया रोड मैप
भारतीय सैनिकों ने भी उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उचित रास्ते के बारे में भी जानकारी दी जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने उनकी त्वरित सहायता के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार जताया है।