कैबिनेट मंत्री रुद्र गुरु ने फिर जीत लिया कार्यकर्ताओं का दिल, पार्टी कार्यकर्ता की तबीयत खराब होने की खबर सुन सीधे अस्पताल पहुंचे मंत्री..

0
91

10 जुलाई 2019, भिलाई। कैबिनेट मंत्री गुरू रुद्र कुमार ने एक बार फिर से मानवता का परिचय दिया है। अपने विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन सिंह के चाचा से अस्पताल मिलने पहुंचे। इस सादगी से उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया है।

अहिवारा विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार भिलाई के अलटिस अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अहिवारा विधानसभा अध्यक्ष अमन सिंह के चाचा बलजीत सिंह का हाल जाना। अमन सिंह के चाचा का पिछले 3 दिनो से डायालसिस चल रहा था। इस सन्दर्भ में मंत्री ने डॉक्टर से ट्रीटमेंट की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने का आशीर्वाद दिया। बता दे अहिवारा अध्यक्ष अमन सिंह मंत्री गुरु के सबसे क़रीबी माने जाते है, इसकी झलक आज फिर देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here