CG METRO BREAKING: केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी मिलने में हो सकती है देरी.. इस महीने केवल C कैटेगरी के कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी.. जानिए क्या है वजह..

0
64

नई दिल्ली 22 जून, 2019। लोकसभा चुनाव के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी मिलने में दिक्कत होने लगी है। यही वजह है कि वित्त विभाग के सचिव ने व्यय को लेकर अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में समीक्षा की गई कि इस बार आवश्यकता से अधिक खर्च की गई है। एक तिहाई से ज्यादा बजट की राशि खर्च कर दी गई। जिसके कारण केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी देने में दिक्कत आ रही है।
बैठक में वित्त विभाग के सचिव(व्यय) ने तय किया कि अधिक खर्च के कारण जून महीने की सैलरी केवल सी कैटेगरी के कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा जबकि ए और बी कैटेगरी के कर्मचारियों को पूर्ण बजट पेश होने के बाद सैलेरी रिलीज की जाएगी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के कारण इस साल पूर्ण बजट पेश नहीं किया गया था। जिसकी वजह से केंद्र सरकार के पास पैसे की दिक्कत आने लगी है। यही वजह है कि केंद्रीय कर्मचारियों को जून में मिलने वाले वेतन में देरी हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here