सीजी मेट्रो बिग ब्रेकिंग: भिलाई में दो दिन पहले हुई थी कोरोना पॉजिटिव मजदूर की मौत.. पश्चिम बंगाल जाते वक्त चरोदा में तोड़ा था दम…

0
126

26 मई 2020 रायपुर। दुर्ग जिले के चरोदा में एक मृतक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि 36 साल के युवक की मौत हुई है। मजदूर की दो दिन पहले चरोदा में मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार ट्रक में लिफ्ट लेकर मजदूर मुंबई से पश्चिम बंगाल जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार,मुंबई से पश्चिम बंगाल जा रहा था मजदूर। उसकी अचानक चरोदा के पास रास्ते में तबियत ख़राब हो गई तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी। दुर्ग में उनका कोरोना सैंपल लिया गया था उसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मजदूर ट्रक में लिफ्ट लेकर बंगाल जा रहा था।

दो दिन पहले दुर्ग के चरोदा में मौत हुई थी। मौत के बाद सेंपल लिया गया था। अब मृतक की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है।