कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज मिले 68 पॉजिटिव केस… राजनांदगांव, बेमेतरा और मुंगेली में आज सबसे ज्यादा मिले मरीज.. प्रदेश में अबतक 360 कोरोना के मामले सामने आए..

0
152

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश में आज 68 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि आज 7 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज मुंगेली- 27, राजनांदगांव- 12, बेमेतरा- 13, बिलासपुर- 2, रायगढ- 1, बालोद- 6, कांकेर- 4, जशपुर- 2, बलरामपुर- 1 और सूरजपुर में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 360 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 281 हो गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 57479 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 55539 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 360 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 1580 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 79 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 281 मरीजों का उपचार जारी है।