पहली बारिश में चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज में भरा पानी, लोगों ने मांगा समाधान तो मेयर देवेंद्र मौके पर पहुंचे, फेसबुक में लाइव होकर कहा- 15 साल की समस्या का समाधान करने करवा रहे मेंटेनेंस, देखिए और क्या बोले…

0
109

23 जून 2019 भिलाई। रातभर की बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली लेकिर चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज में पानी भर गया है। लोग सुपेला रेलवे फॉटक, नेहरू नगर और पॉवर हाउस ब्रिज से ही आना-जाना कर रहे हैं। जब लोगों ने मेयर देवेंद्र से चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज का समाधान मांगा तो फौरन स्पॉट पर ही मेयर देवेंद्र पहुंच गए। जहां उन्होंने फेसबुक लाइव किया। जिसमें देवेंद्र ने कहा, पहली मुसलाधार बारिश में अंडरब्रिज भर गया। यह मुझे फेसबुक में पोस्ट आए। यह हर साल भर जाता है। 15 साल से समस्या है। लेकिन हमने काम शुरू कर दिया है। अंडरब्रिज के बगल में सोख्ता गढ्डा बना रहे हैं। जिससे अंडरब्रिज में मुश्किल से दो से तीन फीट ही पानी ठहरेगा। 15 साल की समस्या से लोगों को निदान मिल जाएगा।  देवेंद्र ने यह भी कहा कि, चंद्रा-मौर्या अंडरब्रिज को अगले तीन-चार दिनों के लिए बंद रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here