भरे बाजार में महिला पत्रकार पर हमला, पहले बदमाशों ने कार पर फेंके अंडे, नहीं रुकी तो मारी गोली..

0
113

23 जून 2019, नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में बदमाश बेखौफ हैं। यहां भरे बाजार में बदमाशों ने एक पूर्व पत्रकार की गाड़ी के उपर फायरिंग कर दी। घटना में गोली महिला पत्रकार के हाथ में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल
पत्रकार को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार घायल महिला पत्रकार की पहचान मिताली चंदोला के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ नोएडा में रहती है।

  • पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक यह पर्सनल एनिमिटी का मामला है।
  • पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे पारिवारिक विवाद है या लूटपाट यह जांच के बाद साफ हो पाएगा।
  • पत्रकार का नाम मिताली चंदोला है।
  • हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, मिताली नोएडा में एक टीवी चैनल के लिए काम करती हैं और दिल्ली-नोएडा सीमा पर अशोक नगर में एक बाइक पर दो लोगों द्वारा यह हमला किया गया।
  • पुलिस ने बताया कि मिताली चंदोला शनिवार देर रात धर्मशीला सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल के पास से गुजर रही थी।
  • इसी दौरान रेड लाईट के पास पहले गाड़ी के फ्रंट शीशे पर अंडे जैसी कोई चीज फैंकी गई और उसके बाद दो फायर किए गए।
  • इनमें से एक गोली महिला के हाथ को पार कर गई।

फायरिंग की आवाज सुन लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को धर्मशीला अस्पताल में ही भर्ती करवाया। जहां पर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सर्जरी के लिए उन्हें एम्स में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि न्यू अशोक नगर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस घटना के पीछे रंजिश होने की बात को भी अस्वीकार नहीं कर रही है, क्योंकि मिताली ने बताया है कि उनके संबंध परिवार के साथ अच्छे नही हैं। पुलिस को संदेह है कि महिला पर पारिवारिक रंजिश या निजी दुश्मनी के चलते भी हमला किया गया हो। हालांकि वहां मौजूद स्थानीय लोगों का मानना है कि जिस तरह से महिला की गाड़ी पर पहले अंडे जैसी चीज फेंकी गई और उसके बाद फायरिंग की गई, उससे यह मामला लूट का भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here