छत्तीसगढ़ बना देश का पहला राज्य जहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी छुट्टी….मुख्यमंत्री बघेल और परिवहन मंत्री अकबर कल लॉन्च करेंगे एप…

0
143

रायपुर। अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ की परिकल्पना के अंर्तगत परिवहन विभाग नवीन व्यवस्था लागू करने जा रही है, जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सहित 22 अन्य सेवाएं आवदेनकर्ताओं के आधार से दस्तावेज लिंक किए जाएंगे। सीएम भूपेश बघेल और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर कल से व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे

  • परिवहन विभाग के मुताबिक अधिकारियों के द्वारा प्रमाणित करने के बाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से 7 दिन के भीतर आवेदनकर्ताओं के पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे।
  • परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर की मौजूदगी में एप की लॉन्चिंग की जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जो ऐसी व्यवस्था लागू करने वाला है।
  • इस नई व्यवस्था का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 जून को को दोपहर 12 बजे करेंगे।
  • संबंधित प्रमाण-पत्र घर मंगाने के लिए आवेदनकर्ता को www.parivahan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • नवीन व्यवस्था सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए हेल्प लाइन नंबर 7580808030 पर कॉल कर भी सहायता प्राप्त की जा सकेगी।