मॉडल ने बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी भगनानी सहित इन 9 लोगों पर लगाया यौन शोषण का आरोप… जांच में जुटी पुलिस

0
104

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, फोटोग्राफर समेत 9 लोगों के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने छेड़छाड़, रेप और यौन शोषण का केस दर्ज किया है। मॉडल की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इन पर आरोप है कि फिल्मों में रोल दिलाने के नाम कई बार उसका शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया।

-मॉडल की शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 354 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • मॉडल ने मशहूर फोटोग्राफर कोलस्टन जूलियन के अलावा एक एंटरटेनमेंट कंपनी के मालिक अनिर्बान ब्लाहो, निखिल कामतो, शील गुप्ता, अजीत ठाकुर, अभिनेता जैकी भगनानी, गुरुज्योत सिंह, कृष्ण कुमार और विष्णु इंदुरिक के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है।
  • केस दर्ज होने के बाद पुलिस सभी लोगों से पूछताछ करेगी। वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि 9 आरोपियों की कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
  • 28 साल की मॉडल ने एफआईआर में आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच आरोपी ने उसे फिल्मों में रोल दिलाने के नाम कई मौकों पर उसका शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया।
  • इसकी वजह से उसे मानसिक आघात भी पहुंचा है। वह एक्टिंग के लिए मुंबई आई थीं, इसी के बाद ये सारी घटनाएं हुई हैं। पीड़िता ने इंड्रस्ट्री में कई जगह काम किया है।