छत्तीसगढ़ : बारिश थमने से सावन में गर्मी का एहसास, आज गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना….

0
232

रायपुर, 10 अगस्त 2021। इन दिनों बारिश नहीं होने से उमस में भारी बढ़ोतरी हो गई। लोगों को सावन में गर्मी के मौसम का एहसास हो रहा है। राजधानी रायपुर में सोमवार को तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा।

प्रदेश में 10 फीसदी कम हुई बारिश

मिली जानकारी के अनुसार, अभी प्रदेश में 10 फीसदी और राजधानी में 22 फीसदी बारिश कम हुई है। वहीं प्रदेश भर में अब तक 616.6 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 10 फीसदी से कम है। राजधानी में अब तक 491.2 मिमी कम बारिश हुई है, जो सामान्य से 22 फीसदी कम है।

गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना

प्रदेश में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान (उमस) में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः सरगुजा संभाग और उससे लगे क्षेत्र में ज्यादा संभावित है।