भारत में कोरोना के नए मामलों में आई कमी…. बीते 24 घंटे में 28,204 नए मामलों की हुई पुष्टि… अब तक 4,28,682 लोगों की मौत….

0
143

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2021। देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 28,204 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

373 मरीजों की उपचार के दौरान हुई मौत

वहीं 41 हजार 511 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। वहीं एक दिन में 373 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। नए मरीज मिलने और स्वस्थ होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3,88,508 है।

अब 3,11,80,968 लोगों ने कोरोना को दी मात

देश में अब तक 3,19,98,158 मरीजों की पहचान हो चुकी है। वहीं अब 3,11,80,968 लोगों ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए है। देश में कोरोना से अब तक 4,28,682 लोगों की मौत हो चुकी है।

51,45,00,268 डोज लग चुकी है वैक्सीन

वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 54,91,647 वैक्सीन लगाई गईं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 51,45,00,268 हो गया है।