छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी.. राजनांदगांव की अर्चना सिंह और सुषमा सिंह बने राष्ट्रीय पदाधिकारी..

0
109

रायपुर 01 अक्टूबर, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महिला वीरांगना के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राजनांदगांव की अर्चना सिंह परिहार को राष्ट्रीय महासचिव और सुषमा सिंह को राष्ट्रीय सचिव का जिम्मा सौपा है। पिछले कई वर्षों से समाज की सेवा कर रहे इन वीरांगनाओं को उनके कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव रक्षा सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष युवा विंग दया सिंह की सहमति से दिल्ली नाम भेजा गया। जहां अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह (पूर्व सांसद, प्रतापढ़, यूपी), महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष देवंती सिंह, नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष माननीय बच्चन सिंह राणा (नई दिल्ली), राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू (लखनऊ) की सहमति से नियुक्ति की गई है।
जय महाराणा जय भवानी जय राजपूताना