क्षत्रिय महासभा यूथ विंग के प्रदेश पदाधिकारियों का विस्तार.. राजनांदगांव से सज्जन सिंह ठाकुर और कवर्धा से सतीश ठाकुर बने जिला अध्यक्ष..

0
103

रायपुर 01 अक्टूबर, 2019। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों का आज फिर विस्तार हुआ है।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह (पूर्व सांसद, प्रतापढ़, यूपी), नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं कोषाध्यक्ष माननीय बच्चन सिंह राणा (नई दिल्ली), राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू (लखनऊ), युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भार्गव (नईदिल्ली), राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम (बस्तर), यूथ विंग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दया सिंह (भिलाई) एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष शाश्वत ठाकुर की सहमति से सज्जन सिंह ठाकुर राजनांदगांव जिला अध्यक्ष एवं सतीश ठाकुर कवर्धा जिला अध्यक्ष बनाये गए।

राजनांदगांव शहर अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत

इन्हीं के साथ राजनांदगांव शहर अध्यक्ष रवि सिंह राजपूत को बनाया गया है। आगे भी निरंतर नए पदाधिकारियों को जोड़ने की प्रक्रिया जारी रहेगी।