छत्तीसगढ़ की हालत चिंताजनक, देश में मौत के आंकड़ों में चौथे स्थान पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया रिपोर्ट

0
75

रायपुर। देश और प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से मौत का आंकड़ा जारी किया है। देश में मौत के आंकड़ों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। वहीं छत्तीसगढ़ चौथे नंबर पर आ गया है। देश में 86% मौत केवल 6 राज्यों में है।

6 राज्यों में कोरोना के केस सबसे ज़्यादा

इससे पहले छत्तीसगढ़ छठवें नंबर पर था। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना केस मिलने के आंकड़े भी पेश किए। पिछले 24 घंटे की कोरोना रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय ने पेश किया है। बताया कि देश के 6 राज्यों में 84% कोरोना के केस ज़्यादा है।

एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 8442

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 3 लाख 24 हजार 153 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। 3 लाख 11 हजार 761 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 8442 हो गई है।