मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के मानस मंडलियों को पुरस्कार देने का किया ऐलान….

0
372

रायपुर 9 जुलाई 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 1 बजे शिमला के लिए रवाना हो गए। शिमला में सीएम बघेल पूर्व CM वीरभद्र सिंह के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने कई अहम मुद्दों पर बयान दिया।

मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने राज्य के मानस मंडलियों को पुरस्कार देने का ऐलान किया है। सीएम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। राम हमारे थे, हैं और रहेंगे। भाजपा राम के नाम पर राजनीति करती है। आजादी से पहले कांग्रेसजन राम के भजन के साथ प्रभात फेरी करते थे। राम भाजपा का कॉपीराइट नहीं है।