कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…

0
218

नई दिल्ली 11 जुलाई 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को नई दिल्ली प्रवास के लिए रवाना हुए। सीएम बघेल कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ निवास पर पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ से जुड़े अहम मुद्दों पर होगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शरीक होने शिमला गए थे। हिमाचल प्रदेश से वापसी के दौरान उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इसके साथ ही सीएम बघेल नई दिल्ली में अन्य आयोजनों में शरीक होने के बाद दोपहर 3 बजे रायपुर पहुंचेंगे।