मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र से मांगा एक हफ्ते का एडवांस कोवैक्सीन डोज..

0
71

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी है। कोवैक्सीन की 2 लाख डोज राजधानी रायपुर भी पहुंची है। निजी विमान के जरिए ये वैक्सीन रायपुर लाई गई। आज दोपहर भी वैक्सीन की कुछ और खेप पहुंच सकती है। सीएम बघेल ने केंद्र से 1 हफ्ते की वैक्सीन का एडवांस डोज मांगा था। मांग पर केंद्र सरकार ने वैक्सीन की आपूर्ति कराई है।

15 हजार 256 नए कोरोना केस

छत्तीसगढ़ में आज 15,256 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान हुई। वहीं 9,643 मरीज़ स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। कोरोना से राहत भरी खबर ये है कि 6 हजार 643 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक प्रदेश में 3 लाख 74 हजार 289 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। मौत का आंकड़ा 5 हजार 442 पहुंच गया है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 21 हजार 769 है। जबकि आज 53 हजार 454 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है।