मानदेय मिलने से खिले महिला पुलिसकर्मी के चेहरे.. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार

0
87

दुर्ग@संजय साहू (अंडा)। महिला पुलिस स्वयं सेविकाओं का विगत नौ माह से मानदेय लंबित था जिस संबंध मे मुख्यमंत्री जनचौपाल में आवेदन दिया गया था। आज उस महिला को मानदेय प्राप्त हुआ है। जिस पर सभी महिला पुलिस ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

थाना अण्डा की महिला पुलिस स्वयं सेवी आरती देशमुख ने बताया कि महिला पुलिस स्वयं सेविकाएं विभिन्न शासकीय कार्यो जैसे महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, सहित अन्य अनैतिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस विभाग तक पहुंचाती है। इसके साथ ही पुलिस विभाग के साथ समन्वय करते हुए विभिन्न शासकीय कार्यों मे सहयोग प्रदान करती है। आरती देशमुख ने बताया कि वे अपने गांव में बेटी बचाओ  बेटी पढाओ, महिला सशक्तिकरण, घरेलू हिंसा रोकने संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।