जनसंख्या नियंत्रण कानून पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जारी किया बयान, कहा- कानून किसी समस्या का हल नहीं….

0
191

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नागपुर दौरे पर है। नागपुर के लिए उड़ान भरने से पहले सीएम बघेल ने एयरपोर्ट पर कई अहम मुद्दों को लेकर मीडिया से चर्चा की। सीएम ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बयान दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा

जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यही भाजपा है, जिसने पहले नसबंदी का विरोध किया था। 70 के दशक में अगर विरोध नहीं करते तो ये स्थिति नहीं होती। कानून किसी समस्या का हल नहीं है, जागरूकता लाना जरुरी है। जनजागरण लाएं, केवल राजनीति करने के लिए कानून ना बनाएं।

जनसंख्या नियंत्रण के लिए जरूरी है जन जागरण

यूपी सरकार राजनीति करने के लिए कानून नहीं बनाना चाहिए है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए जरूरी है जन जागरण। 1970 के दशक में कांग्रेस सरकार नसबंदी कार्यक्रम चलाई। लेकिन भाजपा के लोग नसबंदी कार्यक्रम का विरोध किए।

केंद्र में भाजपा से सत्ता संभाल नहीं रही : सीएम बघेल

महंगाई को लेकर सीएम ने कहा कि केन्द्र की गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ी है। केंद्र में भाजपा से सत्ता संभाल नहीं रही है। जिसके चलते आमजन और किसानों का दर्द समझ नहीं रहे हैं।