मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि की अर्पित

0
128

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर को आज उनकी 130 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोरोना वायरस की वजह से नहीं होगा कोई आयोजन

आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जयंती है। हर साल आम्बेडकर जयंती को पूरा भारत धूम-धाम से मनाता था लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से ये जयंती सब लोग अपने घर में ही मना रहे है।

चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि की अर्पित

कोविड-19 के बचाव और रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के कारण मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय कक्ष में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने भारत के संविधान निर्माण और समता मूलक समाज के निर्माण, समाज के कमजोर वर्गों और महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान को याद किया।