दुर्ग में CM भूपेश बघेल बोले- हम चप्पल और नमक बांटने का काम नहीं करेंगे, जिसमें कमीशनखोरी हो, किसानों का सारा कर्ज होगा माफ, छत्तीसगढ़ का बजट मध्यप्रदेश के बराबर होगा.. और भी बहुत कुछ कहा पढ़िए..

0
277

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिले के दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। कांग्रेेस द्वारा आयोजित विधायक सम्मान समारोह मेंं भी शामिल हुए इस दौरान दुर्ग जिले समेत आसपास के कांग्रेेस विधायकों का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश की जनता और दुर्ग जिले की जनता का आभार प्रकट किया है।

पढ़िए भूपेश बघेल की कहीं मुख्य बातें..

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस बहुमत के साथ जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है उसे देखकर समझा जा सकता है कि ये सिर्फ कांग्रेस की लड़ाई नहीं बल्कि प्रदेश के किसान, युवा, आम जनता ने मिलकर यह लड़ाई लड़ी और कांग्रेस की जीत का आशीर्वाद दिया है।
  • उन्होंने मंच से भाजपा और जोगी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो रिजल्ट से पहले वो कहते थे कि छत्तीसगढ़ जोड़ तोड़ से भाजपा अपनी सरकार बना लेगी।
  • भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर निशाना साधे हुए कहा  की वो मंगतूराम पवार को खरीदे, हमारे कार्यकारी अध्यक्ष को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।
  • लेकिन रामदयाल उइके जहां जाते है वो पार्टी विपक्ष में रहती है, 15 सालो से कांग्रेस को विपक्ष में रखा था अच्छा हुआ कि वो चले गए जो 15 सालों से सत्ता में थे वो 15 सीटों पर सिमट गए, रामदयाल के जाते ही काँग्रेस फिर से सत्ता में आ गयी।
  • अजीत जोगी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो सरकार बनाने का सपना देखते थे वो 5 सीट में सिमट गए।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते जो हम पर आरोप लगाते थे वो सत्ता जाने के बाद 15 दिन बीत जाने के बाद भी अपने विपक्ष का नेता नहीं चुन पा रहे है।
  • भूपेश बघेल ने कहा कि किसान का सारा कर्जा माफ होगा, चाहे वो 6100 करोड़ से 8 हजार करोड़ लगे।
  • भूपेश बघेल ने कहा की हम चप्पल बांटने और नमक बांटने का काम नहीं करेंगे, जिसमें कमीशन खोरी हो वो काम हम नहीं करेंगे।
  • छत्तीसगढ़ का बजट अब और बढ़ेगा वो मध्य प्रदेश बराबर होगा। वहीं आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में 20 सालों तक कांग्रेस की सरकार रहेगी।
  • मुख्यमंत्री ने भिलाई स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सड़क व भवन का शिलान्यास, लोकार्पण व भूमिपूजन किया। जिसके बाद वे दुर्ग रवाना हुए मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर की जनता व कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री दुर्ग के मोहन नगर स्थित अपने राजनीतिक गुरु वासुदेव चंद्राकार के घर पहुंचे जहां पर उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here