झारखंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का होगा सम्मान.. ओबीसी को 27 परसेंट आरक्षण देने पर समाज के लोग करेंगे सम्मानित.. हार्दिक पटेल से लेकर समाज के कई बड़े लोग होंगे शामिल…

0
102

15 सितबंर 2019,जमशेदपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज झारखंड में सम्मानित होंगे। ओबीसी समाज द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में ओबीसी को 27 % आरक्षण दिए जाने पर सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रज्जन अकील खान ने बताया कि झारखंड में आज हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का सम्मान का किया जा रहा है। ओबीसी समाज के देशभर से सभी लोग यहां पहुंचे है। 

  • उन्होंने बताया कि 3 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुचेंगे। 
  • उसके बाद पूर्व सांसद प्रदीप कु बालमूचु के घर जाएंगे। जहां वे झारखंड के पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।
  • इसके बाद हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ शहीद निर्मल समाधि स्थल जाएंगे। जहां उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। 
  • इसके बाद शाम 5:00 बजे विशाल करम महोत्सव 2019 में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।
  • जहां ओबीसी समाज द्वारा सीएम भूपेश बघेल का सम्मान किया जाएगा।