खेल संघों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की मुलाकात, छग ओलंपिक संघ का अध्यक्ष पद के सीएम का नाम प्रस्तावित..

0
96

23 जून 2019, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष बनेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास परिसर में प्रदेश के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और अध्यक्ष पद स्वीकार करने का प्रस्ताव रखा। सभी पदाधिकारियों ने इसके लिए सहमति भी जताई है। गुरुचरण होरा ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए सीएम भूपेश बघेल का नाम प्रस्तावित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया और खेल संघों की विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

भूपेश बघेल

प्रतिनिधिमंडल ने आगामी राष्ट्रीय खेलों के आयोजन और राजधानी में साउथ एशियन अंतरराष्ट्रीय फेंसिंग तलवारबाजी प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों पर भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here